छत्तीसगढ़

New Ration Card Online Application : राशन कार्ड के लिए अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे बनेंगे नए कार्ड, नाम जोड़ना और हटाना भी हुआ आसान

Chhattisgarh Ration Card News : छत्तीसगढ़ की जनता को सरकारी योजनाओं (New Ration Card Online Application) का लाभ आसानी से दिलाने और दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति देने के लिए साय सरकार ने एक और बड़ा और जन-हितैषी फैसला लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया को अब पूरी तरह डिजिटल कर दिया है।

अब राज्य के नागरिकों को अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और निशक्तजन श्रेणी के नए राशन कार्ड बनवाने (New Ration Card Online Application), कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने या किसी का नाम हटाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह सारा काम अब ‘सेवा-सेतु पोर्टल’ के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। आम लोग अब घर बैठे खुद अपने मोबाइल से या पास के लोक सेवा केंद्रों के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस नई व्यवस्था (New Ration Card Online Application) को लेकर जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि पोर्टल पर मिलने वाले सभी आवेदनों की जांच और उन पर कार्रवाई एक तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए सभी राशन दुकानों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में इसका बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।

खुद से करें आवेदन, यह है तरीका

इस नई व्यवस्था के तहत सेवा-सेतु (ई-डिस्ट्रिक्ट) पोर्टल पर आनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है।

आवेदन की प्रक्रिया : नागरिक पोर्टल पर जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे। इसके बाद उन्हें स्क्रीन पर एक आवेदन रसीद नंबर (Application ID) मिल जाएगा, जिससे वे अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे।

फीस : अगर कोई नागरिक खुद आनलाइन आवेदन करता है तो यह पूरी तरह मुफ्त है। वहीं, अगर कोई लोक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से आवेदन करवाता है, तो उसे सरकार द्वारा तय किया गया केवल 30 रुपये शुल्क देना होगा।

New Ration Card Online Application आनलाइन डाउनलोड होगा राशन कार्ड

आनलाइन आवेदन (New Ration Card Online Application) जमा होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकृत सत्यापन अधिकारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेंगे। सब कुछ सही पाए जाने पर फाइल को आगे की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। आवेदन स्वीकृत होते ही कंप्यूटर सिस्टम से राशन कार्ड की एक पीडीएफ (PDF) फाइल अपने आप तैयार हो जाएगी, जिस पर संबंधित बड़े अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर मौजूद रहेगा।

हितग्राही इस राशन कार्ड को खुद भी सेवा-सेतु पोर्टल से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं, या फिर लोक सेवा केंद्र अथवा संबंधित सरकारी दफ्तर से इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होने के कारण यह पूरी तरह मान्य होगा।

कार्ड मिलने के बाद ई-केवाईसी (e-KYC) बेहद जरूरी

खाद्य विभाग ने साफ किया है कि पोर्टल से नया राशन कार्ड डाउनलोड करने या प्रिंट मिलने के बाद हितग्राहियों को एक जरूरी काम तुरंत करना होगा। परिवार के मुखिया को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को लेकर अपनी उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) जाना होगा। वहां जाकर ई-पॉस (e-POS) मशीन में अंगूठा लगाकर या फेस ई-केवाईसी (चेहरा दिखाकर) के जरिए सभी सदस्यों का ई-केवाईसी वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा, तभी उन्हें राशन मिलना शुरू हो सकेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook