कारोबार

New Toyota Innova Crysta : सड़कों की बेताज बादशाह अब और दमदार, नए अवतार में आई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

INNOVA CRYSTA LAUNCHED 2026 :  भारतीय सड़कों पर बीते दो दशकों  (New Toyota Innova Crysta) से वीआईपी और बड़े परिवारों की पहली पसंद रही टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ने एक बार फिर नए तेवर के साथ बाजार में दस्तक दी है। वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने देश के एमपीवी (MPV) सेगमेंट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए इनोवा क्रिस्टा का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है।

भारतीय शोरूम्स में नई इनोवा क्रिस्टा (New Toyota Innova Crysta) की शुरुआती कीमत 19.72 लाख रुपये तय की गई है, जबकि इसका टॉप-एंड माडल 26.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। कंपनी ने इस गाड़ी के लुक को पहले से ज्यादा आक्रामक बनाने के साथ ही इसके केबिन को हाईटेक फीचर्स से लैस किया है, जिसके बाद इसका सफर किसी फाइव-स्टार लाउंज जैसा आलीशान हो गया है।

Toyota Innova Crysta Front View

चेहरे पर क्रोम की चमक और स्पोर्टी बंपर

बाहरी डिजाइन (Exterior) की बात करें तो नई इनोवा क्रिस्टा (New Toyota Innova Crysta) को सामने से देखने पर ही बदलाव साफ नजर आता है। कंपनी ने इसकी ग्रिल को री-डिजाइन करते हुए उस पर चमकदार क्रोम फिनिश दी है, जो इसे बेहद मस्कुलर लुक देती है।

इसके अलावा, फ्रंट बंपर पर बॉडी कलर की जगह अब बोल्ड ब्लैक गार्निश का इस्तेमाल किया गया है, जो कार को थोड़ा स्पोर्टी और मॉडर्न टच देता है। हालांकि, साइड प्रोफाइल और रियर लुक में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है; इसके 16 और 17-इंच के सिग्नेचर डायमंड-कट अलॉय व्हील्स को पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है।

Toyota Innova Crysta Driver Knee Airbag

केबिन में ‘लग्जरी’ का नया अहसास New Toyota Innova Crysta

कार के दरवाजे खोलते ही असली सरप्राइज अंदर मिलता है। टोयोटा ने इसके इंटीरियर को बेहद प्रीमियम लुक दिया है-

  • ड्यूल-टोन लेदर अपहोल्स्ट्री: सीटों पर बेहद आलीशान ड्यूल-टोन लेदर फिनिश दी गई है।

  • वुडन टच: डैशबोर्ड और दरवाजों के इनर पैनल्स पर चमचमाती ‘वुड फिनिश’ (लकड़ी की कलाकृति) जोड़ी गई है।

  • वायरलेस चार्जर: ग्राहकों की सबसे बड़ी मांग को पूरा करते हुए कंपनी ने अब इसमें इन-बिल्ट वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर दे दिया है।

  • स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: अब गाड़ी चलाते समय ड्राइवर डिस्प्ले पर ही TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) की सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे पहियों में हवा के दबाव का लाइव अपडेट मिलता रहेगा।

Toyota Innova Crysta Dashboard

7 और 8-सीटर का बेजोड़ स्पेस, सुरक्षा में सुरक्षा कवच

लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए यह गाड़ी पहले की तरह ही 7-सीटर (कैप्टन सीट्स) और 8-सीटर के बड़े सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन विकल्पों में उपलब्ध रहेगी। मनोरंजन के लिए इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

सुरक्षा के मामले में भी टोयोटा ने क्रिस्टा (New Toyota Innova Crysta) को अभेद्य किला बनाया है। इसमें पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

Toyota Innova Crysta Rear Seats

वही भरोसेमंद और ताकतवर डीजल इंजन

 

यांत्रिक रूप से (Mechanically) नई इनोवा क्रिस्टा के दिल यानी इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें टोयोटा का सबसे भरोसेमंद 2.4-लीटर का दमदार डीजल इंजन लगा हुआ है। यह इंजन 147.4 bhp की बेजोड़ पावर और 343 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है। इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पावरफुल होने के बावजूद यह भारी-भरकम गाड़ी हाईवे और शहर दोनों को मिलाकर 15 किमी प्रति लीटर (15kmpl) का बेहतरीन माइलेज निकाल कर देती है।

Toyota Innova Crysta Right Front Three Quarter

वेरिएंट के हिसाब से कीमतें (एक्स-शोरूम):

वेरिएंट नाम 7-सीटर (₹ लाख) 8-सीटर (₹ लाख)
Innova Crysta GX / GX Fleet ₹19.72 ₹19.77
Innova Crysta GX+ ₹21.15 ₹21.20
Innova Crysta VX ₹24.93 ₹24.98
Innova Crysta ZX ₹26.63 (उपलब्ध नहीं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook