बड़ी खबरें

Jashpur Train News : जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन! केंद्र सरकार ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल लाइन की अधिसूचना की जारी

Jashpur Dharamjaigarh Lohardaga Rail Line : छत्तीसगढ़ के वनांचल जशपुर (Jashpur Train News) जिले के इतिहास में पहली बार रेल कनेक्टिविटी का रास्ता साफ हो गया है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने भारत के राजपत्र (Gazette) में ‘धरमजयगढ़ पत्थलगांव लोहरदगा’ नई रेल लाइन परियोजना को ‘विशेष रेल परियोजना’ के रूप में अधिसूचित कर दिया है।

इस अधिसूचना के जारी होने के साथ ही रेल अधिनियम 1989 के तहत छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाली इस बड़ी परियोजना का काम तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया है। जशपुर (Jashpur Train News) के मूल निवासी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लगातार प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित मांग को मंजूरी दी है।

291 किलोमीटर लंबा होगा रूट Jashpur Train News

सरकारी राजपत्र के अनुसार, यह नई रेल लाइन कुल 291.881 किलोमीटर लंबी होगी। यह रेल नेटवर्क रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से शुरू होगा और जशपुर (Jashpur Train News) जिले के पत्थलगांव से गुजरते हुए सीधे झारखंड राज्य के लोहरदगा स्टेशन से जाकर जुड़ेगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब इस पूरे रूट पर तकनीकी सर्वे और भूमि अधिग्रहण (जमीन लेने) की प्रक्रिया को प्रशासनिक हरी झंडी मिल गई है।

सड़क मार्ग पर निर्भरता होगी खत्म

आजादी के बाद से अब तक जशपुर जिला पूरी तरह से केवल सड़क परिवहन पर निर्भर रहा है। रेल नेटवर्क नहीं होने से यहां के छात्रों, व्यापारियों, किसानों और रोजगार के लिए बाहर जाने वाले युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस नई रेल लाइन के बनने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को देश के अन्य बड़े शहरों के लिए एक सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन का जरिया मिल जाएगा।

जैविक खेती और बागवानी को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार

जशपुर जिला अपने विशेष कृषि उत्पादों जैसे सुगंधित धान, मक्का, दलहन, चाय, काजू, लीची और बड़े पैमाने पर होने वाली जैविक खेती के लिए जाना जाता है। रेल संपर्क स्थापित होने से9

स्थानीय किसानों और स्व-सहायता समूहों के उत्पाद सीधे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और रांची जैसे बड़े शहरों के बाजारों तक पहुंच सकेंगे।

मालगाड़ियों के जरिए परिवहन लागत में भारी कमी आएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही और बेहतर दाम मिल सकेगा।

सुगम कनेक्टिविटी होने से जशपुर के प्राकृतिक जलप्रपातों और धार्मिक स्थलों पर पर्यटन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए बड़ी राहत

जशपुर में गंभीर आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में मरीजों को सड़क मार्ग से रायपुर, रांची या बिलासपुर ले जाने में काफी समय बर्बाद होता था। रेल कनेक्टिविटी (Jashpur Train News) होने से मरीजों को बड़े अस्पतालों तक समय पर पहुंचाया जा सकेगा। इसके साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के बड़े संस्थानों तक पहुंचना भी बेहद आसान और सस्ता हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook