PM E Bus Scheme Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के 4 बड़े शहरों में दौड़ेंगी 240 शानदार इलेक्ट्रिक बसें, जानें आपके शहर को क्या मिलेगा
Electric Vehicles Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की शहरी यातायात व्यवस्था (PM E Bus Scheme Chhattisgarh) को पूरी तरह से बदलने और आम नागरिकों के सफर को सुगम, सुरक्षित व सस्ता बनाने के लिए राज्य की विष्णु देव साय सरकार ने एक बेहद बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना’ को धरातल पर उतारने की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैबिनेट ने इस योजना के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन के लिए अपनी वित्तीय व तकनीकी हरी झंडी दे दी है।
कैबिनेट बैठक (PM E Bus Scheme Chhattisgarh) में लिए गए निर्णय के अनुसार, पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (PSM) स्कीम के अंतर्गत डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) की आधिकारिक सहमति अब भारत सरकार को प्रेषित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
इस महत्वपूर्ण वित्तीय सहमति के बनते ही अब प्रदेश के चार प्रमुख बड़े महानगरों रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा की सड़कों पर कुल 240 आधुनिक व शानदार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।
PM E Bus Scheme Chhattisgarh प्रदूषण से मुक्ति, जेब को मिलेगी राहत
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के शहरी परिवहन (PM E Bus Scheme Chhattisgarh) में एक नए और आधुनिक युग की शुरुआत होने जा रही है। ये सभी 240 बसें पूरी तरह से वातानुकूलित (AC), जीपीएस और सुरक्षा कैमरों से लैस होंगी। पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण इन बसों के सड़कों पर उतरने से शहरों में बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
सबसे बड़ी राहत आम जनता की जेब को मिलेगी, क्योंकि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इन ई-बसों के चलने से आम नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों और छात्र-छात्राओं को बेहद किफायती व कम दरों पर सफर करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
शहरी बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती
इस योजना (PM E Bus Scheme Chhattisgarh) के तहत शहरों में चार्जिंग स्टेशन और नए अत्याधुनिक बस डिपो भी तैयार किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होने से सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे रोज-रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को बड़ी निजात मिलेगी।
साय कैबिनेट के इस फैसले ने यह साफ कर दिया है कि सरकार आधुनिक तकनीक के जरिए आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने और छत्तीसगढ़ के शहरों को स्मार्ट व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले कुछ ही महीनों में इन चारों बड़े शहरों की जनता इन शानदार बसों में सफर का आनंद ले सकेगी।