Utkrisht Vidyalaya Entrance Exam : उत्कृष्ट स्कूलों की 6वीं कक्षा में मुफ्त पढ़ाई के लिए 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
Chhattisgarh Free Education Scheme : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों (Utkrisht Vidyalaya Entrance Exam) में रहने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के होनहार बच्चों को देश के बेहतरीन स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए राज्य सरकार ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के तत्वाधान में राज्य की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं की कक्षा 6वीं में निःशुल्क अध्ययन और प्रवेश के लिए आगामी 05 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण योजना (Utkrisht Vidyalaya Entrance Exam) की विस्तृत जानकारी देते हुए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से चयनित बच्चों को राज्य के सबसे प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट निजी व शासकीय विद्यालयों में पूरी तरह मुफ्त शिक्षा, आवासीय सुविधा और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
कौन से बच्चे होंगे इस योजना के पात्र
सरकार ने इस योजना का लाभ केवल वास्तविक और जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों तक पहुंचाने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें तय की हैं-
ग्रामीण पृष्ठभूमि अनिवार्य : इस योजना का लाभ पूरी तरह केवल ग्रामीण क्षेत्रों (जैसे ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र) में स्थित स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को ही मिलेगा। नगरपालिका और नगर निगम (शहरी) क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र इसके पात्र नहीं होंगे।
शैक्षणिक योग्यता : छात्र को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5वीं का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए। साथ ही, उसने कक्षा 4थीं की परीक्षा में कम से कम 80 प्रतिशत से अधिक अंक या उसके समकक्ष ग्रेड हासिल किया हो।
पारिवारिक आय सीमा : परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र के माता-पिता या पालक की सभी स्रोतों को मिलाकर कुल वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे-
कक्षा 4थीं की न्यूनतम 80% अंकों वाली प्रामाणिक अंकसूची (Markheet)।
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया वैध जाति प्रमाण पत्र।
पालक का ‘आयकरदाता नहीं होने’ (Non-IT Return) का स्व-प्रमाणित पत्र या आय प्रमाण पत्र।
वर्तमान स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा जारी यह प्रमाण पत्र कि संस्था ‘ग्रामीण क्षेत्र’ में स्थित है।
20 जून तक स्कूल में जमा करें फार्म Utkrisht Vidyalaya Entrance Exam
इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए कक्षा 5वीं में पढ़ रहे योग्य छात्र (Utkrisht Vidyalaya Entrance Exam) अपने पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों को 20 जून 2026 तक अपने ही स्कूल में जमा कर सकते हैं। इसके बाद स्कूलों के माध्यम से ये फॉर्म विकासखंड और जिला स्तर पर अग्रसारित किए जाएंगे।
5 जुलाई को होने वाली चयन परीक्षा (Utkrisht Vidyalaya Entrance Exam) के प्राप्तांकों के आधार पर एक राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट लिस्ट के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर राज्य के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में कक्षा 6वीं में सीधे दाखिला दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी ग्रामीण स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपनी शालाओं के प्रतिभावान बच्चों का फार्म समय पर भरवाना सुनिश्चित करें।