बड़ी खबरें

CM Helpline 1076 Launch : छत्तीसगढ़ में ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ शुरू, अब एक कॉल पर दूर होगी हर परेशानी

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की जनता को (CM Helpline 1076 Launch) सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित न्याय का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य की बहुप्रतीक्षित ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ का बटन दबाकर भव्य शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने इस जन-कल्याणकारी प्रणाली के आधिकारिक लोगो (Logo) का भी विमोचन किया। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी समस्याओं का सीधा और समयबद्ध समाधान पा सकेगा।

जनता और सरकार के बीच संवाद का नया सेतु

शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प प्रदेश के अंतिम व्यक्ति की समस्या को सुनना और उसका तय समय सीमा के भीतर निराकरण करना है। ‘सुशासन तिहार’ के दौरान पूरे प्रदेश से जो शिकायतें और सुझाव मिले थे, उसी ने एक मजबूत और स्थायी जनसंपर्क तंत्र की आवश्यकता को महसूस कराया। इसी सोच के साथ ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ (CM Helpline 1076 Launch) को तैयार किया गया है। अब जनता और शासन के बीच का रिश्ता और मजबूत तथा अटूट होगा।

व्हाट्सएप से भी जुड़ी हेल्पलाइन; 42 विभागों के 8 हजार अफसर तैनात

डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए इस हेल्पलाइन को बेहद आधुनिक बनाया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं

टोल फ्री नंबर : प्रदेशवासी अब किसी भी कोने से 1076 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सरकारी योजनाओं का फीडबैक दे सकते हैं या अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।

व्हाट्सएप सपोर्ट : मोबाइल युग की सहूलियत को देखते हुए इसे व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है, ताकि नागरिक आसानी से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकें।

विशाल नेटवर्क : इस पूरी व्यवस्था से राज्य शासन के 42 विभागों के लगभग 8 हजार अधिकारी सीधे जोड़े गए हैं। शिकायतों के वर्गीकरण के लिए 1195 श्रेणियां बनाई गई हैं।

संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर खुद आगे बढ़ेगी फाइल

मुख्यमंत्री ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर शिकायत को एक यूनिक आईडी (Unique ID) दी जाएगी, जिससे शिकायतकर्ता अपने आवेदन की लाइव स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक (CM Helpline 1076 Launch) कर सकेगा। सबसे बड़ी और क्रांतिकारी व्यवस्था यह की गई है कि यदि कोई नागरिक दिए गए समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह शिकायत स्वतः ही अपने से उच्च श्रेणी के अधिकारियों के पास समीक्षा और पुनः जांच के लिए चली जाएगी। इससे अधिकारी शिकायतों का सतही या खानापूर्ति वाला निराकरण नहीं कर पाएंगे।

CM Helpline 1076 Launch तीन शिफ्टों में काम, डैशबोर्ड से निगरानी

यह हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे (CM Helpline 1076 Launch) और सप्ताह के सातों दिन (24×7) पूरी तरह संचालित रहेगी। इसके लिए बकायदा तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। व्यवस्था की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि सचिव स्तर के अधिकारी रोज़ाना डैशबोर्ड के माध्यम से इसकी मॉनिटरिंग करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय (CMO) खुद इसकी सतत निगरानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नागरिक देवो भव” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए शुरू की गई यह हेल्पलाइन छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक नए युग की शुरुआत है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook