शिक्षा

CG School Opening : क्या छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां! 1 जुलाई से स्कूल खुलने के दावे पर शिक्षा विभाग ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

CG Education News : छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत (CG School Opening) को लेकर पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय यानी 16 जून 2026 से ही विधिवत रूप से खुलेंगे।

विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस खबर को पूरी तरह असत्य, मनगढ़ंत और तथ्यों से परे (Fakenews) करार दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि भीषण गर्मी के चलते नया सत्र (CG School Opening) अब 1 जुलाई से प्रारंभ होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल खबर पूरी तरह फर्जी

लोक शिक्षण संचालनालय (CG School Opening) ने विद्यार्थियों, पालकों (अभिवभावकों) और आम जनता से अपील की है कि वे व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही किसी भी अपुष्ट जानकारी के झांसे में न आएं।

विभाग ने साफ किया है कि शासन स्तर पर स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। स्कूल संचालन की एकमात्र अधिकृत तिथि 16 जून ही है, इसलिए केवल विभागीय और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

16 जून को मनेगा शाला प्रवेश उत्सव

शिक्षा विभाग (CG School Opening) के अधिकारियों ने बताया कि 16 जून से नए सत्र की शुरुआत के लिए सभी जिलों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पहले ही दिन स्कूलों में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ मनाया जाएगा, जहां नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत के कार्य भी 15 जून तक पूरे करने के कड़े निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, ताकि बच्चों को पहले दिन से ही पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके।

ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग (CG School Opening) में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) और ऑनलाइन अवकाश (छुट्टी) आवेदन व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक, आगामी 16 जून 2026 से सभी के लिए डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य होगी। नियमों की अनदेखी करने पर जून महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।

कार्यालयों के लिए AEBAS अनिवार्य

शासन ने विभाग के हर स्तर पर पारदर्शिता लाने के लिए दो अलग-अलग डिजिटल माध्यम तय किए हैं। शासकीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति विद्या समीक्षा केंद्र द्वारा विकसित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों और बाबुओं को आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के जरिए अपनी हाजिरी लगानी होगी।

CG School Opening हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं

16 जून से किसी भी कर्मचारी की उपस्थिति VSK App या बायोमेट्रिक प्रणाली में दर्ज नहीं पाई जाती है, तो उसकी उपस्थिति को शून्य माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारी का जून माह का वेतन जारी नहीं किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDOs) की होगी।

मनमर्जी करने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

संचालनालय ने साफ किया है कि शिक्षा विभाग के कर्मियों के अवकाश आवेदन और उसकी स्वीकृति के लिए ‘HRMIS पोर्टल’ की व्यवस्था पहले से लागू है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर अब भी ऑफलाइन (कागज पर) आवेदन लिए जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब ऑफलाइन अवकाश आवेदनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। अब सभी प्रकार की छुट्टियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही ली और मंजूर की जा सकेंगी। यदि किसी अधिकारी ने ऑफलाइन आवेदन स्वीकार या मंजूर किया, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook