CG Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रात 9:26 बजे तक भारी आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Weather Alert Today) की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए तात्कालिक पूर्वानुमान (Nowcast) जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 13 जून 2026 की शाम 06:26 बजे से रात 09:26 बजे तक की अवधि के लिए तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। इस तीन घंटे की समय-सीमा के भीतर प्रदेश के कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और भारी आंधी के साथ बारिश होगी।
इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ CG Weather Alert Today
मौसम विभाग ने राज्य के वनांचल, बस्तर संभाग और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से तीव्र आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 40-60 किमी घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ तेज बारिश की संभावना है। इनमें सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिला शामिल हैं।
इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ CG Weather Alert Today
इसके अलावा राज्य के मैदानी और मध्य भागों के लिए हल्की से मध्यम तीव्रता का अलर्ट है। यहाँ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ेंगी। इनमें प्रभावित जिले रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, धमतरी, बालोद, राजनंदगांव, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर और बीजापुर।
आंधी-तूफान से क्या हो सकता है नुकसान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रात 09:26 बजे तक चलने वाली इस तेज आंधी के कारण स्थानीय स्तर पर निम्नलिखित परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और कमजोर या कच्चे मकानों, झोपड़ियों को मामूली नुकसान पहुंच सकता है।
आकाशीय बिजली संवेदनशील स्थानों जैसे बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों, टावरों और पहाड़ियों पर गिर सकती है।
हवा में उड़ने वाली वस्तुओं या मलबे से चोट लगने का खतरा बना रहेगा।
जलभराव और कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है। रेल, सड़क और हवाई परिवहन में देरी होने की आशंका है।
बिजली के खंभे और तार प्रभावित होने से कई इलाकों में बिजली गुल रह सकती है।
सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये उपाय
CG Weather Alert Today
मौसम की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौसम केंद्र रायपुर ने नागरिकों के लिए जरूरी सुझाव जारी किए हैं
घरों के भीतर रहें : आंधी-तूफान शुरू होने पर तुरंत सुरक्षित इमारतों या पक्के मकानों के अंदर चले जाएं। कमजोर ढांचों, टिन शेड और खिड़कियों से दूर रहें।
पेड़ों के नीचे न लें शरण : बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए भूलकर भी बड़े पेड़ों के नीचे या जल निकायों (तालाब, नदी) के पास खड़े न हों।
यात्रा रोकें : यदि आप गाड़ी चला रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर रोक लें और गाड़ी की खिड़कियां बंद करके अंदर ही बैठे रहें।
खेती के काम टालें : किसान भाई आंधी और बिजली चमकने के दौरान कृषि कार्यों और बाहरी गतिविधियों को पूरी तरह स्थगित कर दें। अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण करें बंद : बिजली के उपकरणों को अनप्लग (प्लग से बाहर) कर दें। बिजली के खंभों, तारों और धातु की वस्तुओं, पानी के नलों व पाइपों को छूने से बचें।