खेल

Team India Selection : टीम इंडिया से अस्त हुआ सूर्य! मिला नया सरपंच, वैभव सूर्यवंशी की भी एंट्री

India T20I Squad Announcement :  आयरलैंड और इंग्लैंड  (Team India Selection)  के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज तथा आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार (6 जून) को कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मुख्यालय में पुरुष चयन समिति की बैठक के दौरान टीमों को अंतिम रूप दिया गया।

चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम (Team India Selection) की कप्तानी सौंपी है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सभी स्क्वॉड में जगह मिली है। वहीं बड़ा फैसला लेते हुए चयन समिति ने टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के साथ-साथ टीम से भी बाहर कर दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा बड़ा रिकार्ड Team India Selection

भारतीय क्रिकेट (Team India Selection)  में एक नया इतिहास बन गया है। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने जाने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी टीम में शामिल किया है। एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 प्रारूप में खेली जाती है।

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India Selection)  में चयन के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में चुने गए वैभव ने इस मामले में महिला क्रिकेटर Shafali Verma का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले शेफाली 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए चुनी गई थीं। वहीं पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड Sachin Tendulkar के नाम था, जिन्हें 16 साल 194 दिन की उम्र में टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड भी निशाने पर

अब वैभव के पास भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है। शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मुकाबला खेला था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

यदि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टी-20 सीरीज या सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है, तो वह शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर दोनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।

ढाई साल बाद टी-20 टीम में लौटा अय्यर का दबदबा

श्रेयस अय्यर की करीब ढाई साल बाद भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मुकाबला दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। इसके बाद जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए उन्हें चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिल सका।

अब शानदार प्रदर्शन के दम पर अय्यर ने न सिर्फ टी-20 टीम में वापसी की है, बल्कि चयनकर्ताओं ने उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए टीम की कप्तानी भी सौंप दी है। लगभग ढाई साल बाद राष्ट्रीय टी-20 टीम में लौटे अय्यर के सामने अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अपनी नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी का दम दिखाने की बड़ी चुनौती होगी।

IPL में बल्ले से मचाया था धमाल, अब मिली टीम इंडिया की कमान

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। इस सीजन उन्होंने Lucknow Super Giants के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी जड़ा और कई मैचों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अय्यर की कप्तानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 2025 में Punjab Kings को फाइनल तक पहुंचाया था, जहां उनके बल्ले से 604 रन निकले थे। इससे पहले 2024 में Kolkata Knight Riders को आईपीएल चैंपियन बनाया, जबकि 2020 में Delhi Capitals को पहली बार फाइनल तक पहुंचाने में सफल रहे थे।

लगातार शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने अब उन्हें भारतीय टी-20 टीम की कमान सौंपी है। ऐसे में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स में भी श्रेयस अय्यर पर सभी की निगाहें रहेंगी।

सूर्या खराब फॉर्म की वजह से बाहर हुए

35 साल के सूर्या का हालिया फॉर्म खराब रहा है। इस वजह से भी उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। इसके अलावा IPL की 13 पारियों में भी 20.76 की खराब औसत से 270 रन ही बना सके थे। वे सिर्फ 2 बार ही 50 रन के आंकड़े तक पहुंच सके।

सूर्या ने वर्ल्ड कप जिताया, कप्तानी में 80% मैच जीते

वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी।

सूर्या की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश भी बना।

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते, 8 हार और 2 मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था।

Image

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा (उपकप्तान)
  • वैभव सूर्यवंशी
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन
  • ईशान किशन
  • शिवम दुबे
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • अक्षर पटेल
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई
  • वरुण चक्रवर्ती
  • मोहम्मद सिराज
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रिंस यादव

Image

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा (उपकप्तान)
  • वैभव सूर्यवंशी
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन
  • ईशान किशन
  • शिवम दुबे
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • अक्षर पटेल
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई
  • वरुण चक्रवर्ती
  • जसप्रीत बुमराह
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook