कारोबार

Kia Motors Price Hike : किया सोनेट से लेकर सेल्टोस तक महंगी होंगी कारें, 1 जुलाई से कीमतों में बढ़ोतरी

Car Price Increase : नई कार खरीदने (Kia Motors Price Hike) की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जुलाई महीना महंगा साबित होने वाला है। किआ मोटर्स (Kia Motors) ने अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2026 से सभी कारों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी, जिसका असर पेट्रोल-डीजल यानी ICE (आंतरिक दहन इंजन) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दोनों पर होगा।

कंपनी की ओर से बताया गया है कि बढ़ती इनपुट लागत और संचालन खर्च में वृद्धि के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि ग्राहकों पर इसका कम से कम बोझ डालने का प्रयास किया गया है।

किआ मोटर्स (Kia Motors Price Hike) ने 1 जुलाई 2026 से अपनी कारों की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर लागू होगी।

सोनेट और सेल्टोस सहित पूरी रेंज होगी महंगी

किआ के पोर्टफोलियो में शामिल लोकप्रिय माडल जैसे सोनेट, सेल्टोस, केरेंस, कार्निवल, सिरास, ईवी6 और ईवी9 सभी की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कंपनी की यह बढ़ोतरी प्रीमियम और मास-सेगमेंट दोनों श्रेणियों की गाड़ियों पर लागू होगी।

किआ सीरॉस ठीक सामने तीन चौथाई

आटो सेक्टर विशेषज्ञों के अनुसार, बीते कुछ समय में कच्चे माल की कीमतों, लॉजिस्टिक्स खर्च और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है, जिसका सीधा असर वाहन कीमतों पर पड़ रहा है। कारों की कीमतों में बढ़ोतरी (Car Price Increase) का रुझान केवल किआ तक सीमित नहीं है। हाल के महीनों में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, मर्सिडीज बेंज और अन्य कंपनियां भी कीमतें बढ़ा चुकी हैं।

किआ कार्निवल राइट साइड का दृश्य

आटो सेक्टर में लगातार महंगाई का दबाव

किआ की तरह ही अन्य आटो कंपनियां भी इनपुट कास्ट और आपरेशन कास्ट को बढ़ोतरी का मुख्य कारण बता रही हैं। मारुति सुजुकी ने भी अपनी कुछ गाड़ियों में कीमतों में लगभग 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है, हालांकि छोटी कारों को इस बढ़ोतरी से आंशिक राहत दी गई है।

किआ सेल्टोस ठीक सामने तीन चौथाई

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है, हालांकि कुछ प्रीमियम सेगमेंट में अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के कारण कीमतों में स्थिरता या कमी की संभावना भी बनी हुई है। ऑटोमोबाइल बाजार (Auto Market Trend) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बढ़ती लागत, नई तकनीक और वैश्विक सप्लाई चेन दबाव के कारण गाड़ियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

किआ सोनेट राइट साइड का दृश्य

ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर Kia Motors Price Hike

नई कीमतों के लागू होने के बाद किआ (Kia Motors Price Hike) की गाड़ियां खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा। ऐसे में विशेषज्ञ ग्राहकों को सलाह दे रहे हैं कि अगर कोई वाहन खरीदने की योजना है, तो 1 जुलाई से पहले खरीदारी करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। कंपनी की ओर से जल्द ही माडल और वेरिएंट के हिसाब से नई कीमतों की विस्तृत सूची जारी की जाएगी।

किआ कारेन्स राइट साइड का दृश्य

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook