PM Kisan 23rd Installment : कल दोपहर 3:45 बजे जारी होगी 23वीं किस्त, 9.44 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2,000
PM Kisan Scheme : देश के करोड़ों अन्नदाताओं (PM Kisan 23rd Installment) के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए शनिवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 (शनिवार) को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM Kisan) योजना की बहुप्रतीक्षित 23वीं किस्त जारी करेंगे।
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, शनिवार को दोपहर ठीक 3:45 बजे योजना (PM Kisan 23rd Installment) की राशि सिंगल क्लिक के जरिए देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस बार सरकार 9 करोड़ 44 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि भेजने जा रही है, जिसमें 2 करोड़ 18 लाख से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं।
अब तक 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हुआ वितरण
केंद्रीय कृषि मंत्रालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस 23वीं किस्त (PM Kisan 23rd Installment) के जारी होने के साथ ही 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई इस देशव्यापी कल्याणकारी योजना के तहत कुल वितरित राशि का आंकड़ा 4 लाख 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। विशेष रूप से, इस बार पश्चिम बंगाल के 45 लाख 35 हजार से अधिक पंजीकृत किसान भाई-बहनों को 907 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की राशि का सीधा वित्तीय लाभ मिलने जा रहा है।
गौरतलब है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan 23rd Installment) के तहत देश के सीमांत और गरीब किसानों को खेती-किसानी की जरूरतों के लिए हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 की तीन समान किस्तों में हर चार महीने में सीधे खातों में पहुंचती है। इससे पहले, इसी वर्ष 13 मार्च 2026 को योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी।
PM Kisan 23rd Installment इन 4 वजहों से अटक सकती है आपकी किस्त
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी किसान का डेटा अपडेट नहीं है, तो उनके खाते में पैसे नहीं भेजे जाएंगे। अपनी किस्त सुरक्षित रखने के लिए आज ही निम्नलिखित 4 अनिवार्य शर्तें पूरी कर लें-
e-KYC अनिवार्य : बिना ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी किए किसी भी लाभार्थी के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
बैंक खाते का लिंक होना : आपका एक्टिव बैंक खाता अनिवार्य रूप से आधार और डीबीटी से लिंक होना चाहिए।
फार्मर आईडी (Farmer ID) : आपके पास सरकार द्वारा जारी वैध फार्मर आईडी होनी जरूरी है।
भू-सत्यापन (Land Records) : राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में आपकी कृषि भूमि का विवरण और लैंड सीडिंग (Land Seeding) पूरी तरह सही और सत्यापित होनी चाहिए।
Beneficiary List’ में ऐसे चेक करें अपना नाम
अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं, तो कल राशि ट्रांसफर होने से पहले घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना करंट स्टेटस चेक कर सकते हैं-
स्टेप 1 : सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लाग इन करें।
स्टेप 2 : होम पेज पर मौजूद ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं और वहां ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अब नए पेज पर मांगी गई जरूरी जानकारी (जैसे मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर) दर्ज करें।
स्टेप 4 : कैप्चा कोड भरकर “Get Report” या “Get Data” पर क्लिक करें। आपका कंपलीट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो क्या करें
यदि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वेबसाइट पर ही ‘Know Your Registration Number’ का विकल्प दिया गया है। इस पर क्लिक करके आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से एक ओटीपी (OTP) जनरेट कर सकते हैं, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।