Honda Elevate Facelift Launch : फीचर्स की लंबी लिस्ट के साथ क्रेटा से टक्कर लेने आ रही धाकड़ होंडा एलिवेट
Honda New SUV 2026 : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार (Honda Elevate Facelift Launch) के सबसे हाट ‘मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट’ में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए होंडा (Honda Cars India) ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी कर ली है।
सेगमेंट किंग हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को सीधी टक्कर देने के लिए जापानी कार निर्माता कंपनी इस साल के अंत तक अपनी पॉपुलर एसयूवी होंडा एलिवेट (Honda Elevate Facelift Launch) का नया और अपग्रेड विजन ‘Elevate Facelift’ लान्च करने जा रही है। हाल ही में इस नई एसयूवी को भारतीय सड़कों पर भारी कैमोफ्लाज (कवर) के साथ टेस्ट करते हुए स्पाट किया गया है, जिसने कार प्रेमियों के बीच हलचल बढ़ा दी है।
गिरती सेल के बाद होंडा को करना पड़ा बड़ा बदलाव
दरअसल, होंडा ने एलिवेट Honda Elevate Facelift Launch) को भारी उम्मीदों के साथ बाजार में उतारा था, लेकिन यह कार अब तक कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है। कड़े कंपटीशन के चलते होंडा एलिवेट की मंथली सेल घटकर अब दो हजार यूनिट्स से भी कम रह गई है।
अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो मई महीने में इस कार की महज 1,224 यूनिट्स ही बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी कम है। हालात ये हैं कि एलिवेट देश की टॉप-10 मिडसाइज एसयूवी की लिस्ट से भी बाहर हो चुकी है। इसी कमजोर प्रदर्शन को सुधारने के लिए कंपनी अब इसके फेसलिफ्ट वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
कैसा होगा नई होंडा एलिवेट का लुक
सामने आए स्पाई शॉट्स के मुताबिक, कार के ओवरऑल शेप और साइज (मजबूत अपराइट स्टांस) को तो बरकरार रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट और रियर प्रोफाइल में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे-
-
नया फ्रंट लुक : कार में बिल्कुल रिफ्रेश्ड फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन का बंपर और अपडेटेड एलईडी हेडलैम्प्स दिए जा रहे हैं।
-
रियर प्रोफाइल : पीछे की तरफ रिवाइज्ड एलईडी टेल लैम्प्स और नए स्टाइल के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
-
केबिन मैटेरियल : कार को अंदर से बेहद प्रीमियम फील देने के लिए कंपनी डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री में हाई-क्वालिटी इंटीरियर मैटेरियल का इस्तेमाल करने वाली है।
फीचर्स की कमी की शिकायत होगी दूर Honda Elevate Facelift Launch
मौजूदा होंडा एलिवेट को लेकर ग्राहकों की सबसे बड़ी शिकायत इसमें कम फीचर्स का होना था। इसे दूर करने के लिए होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।
नई कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (हवादार सीटें), अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और बेहतर एडास का सेफ्टी पैकेज दिया जाएगा।
जहां तक इंजन की बात है, तो मैकेनिकल फ्रंट पर कोई बदलाव नहीं होगा। कार में पुराना और भरोसेमंद 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आना जारी रहेगा।