खेल

Yashasvi Jaiswal Dropped Squad : अब अंग्रेजों से भिड़ेगी टीम इंडिया, शतक लगाने के बाद भी यशस्वी टीम से बाहर

India Vs England ODI Squad : इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे (Yashasvi Jaiswal Dropped Squad) सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने रविवार (21 जून) को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम सेलेक्शन में कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है, हालांकि वे फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं। बीसीसीआई ने साफ किया है कि कोहली का खेलना पूरी तरह उनके फिटनेस क्लियरेंस (फिटनेस टेस्ट) पर निर्भर करेगा।

इसके साथ ही, भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। टीम इंडिया (Yashasvi Jaiswal Dropped Squad) के मुख्य तेज गेंदबाज और यार्कर किंग जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में धाकड़ वापसी हुई है। बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था, जिसके बाद अब जाकर वे दोबारा 50 ओवर के फार्मेट में खेलते नजर आएंगे।

शतक लगाने के बावजूद यशस्वी बाहर Yashasvi Jaiswal Dropped Squad

इस टीम सेलेक्शन का सबसे हैरान करने वाला पहलू युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Dropped Squad)  का बाहर होना रहा। यशस्वी ने महज एक दिन पहले, यानी शनिवार (20 जून) को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 110* रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

दरअसल, यशस्वी (Yashasvi Jaiswal Dropped Squad) को अफगानिस्तान सीरीज में विराट कोहली के चोटिल होने पर ही मौका मिला था और अब कोहली की वापसी होते ही यशस्वी को स्क्वाड से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

यशस्वी के अलावा प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। दूसरी ओर, स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वनडे टीम में वापसी हुई है। अक्षर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सेलेक्टर्स ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है।

श्रेयस अय्यर को मिली उप-कप्तानी की जिम्मेदारी

इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए केएल राहुल और ईशान किशन दोनों को 15 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को चुना गया है, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विके कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

Image

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी, जिसके बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस बड़े दौरे से ठीक पहले टीम इंडिया को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं। लेकिन इस सीरीज से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ (CoE) में अपना रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) समय पर पूरा नहीं कर पाए हैं।

भारत का इंग्लैंड दौरा
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook