कारोबार

Pulsar N125 : बंद हुई बजाज की दमदार 125cc बाइक, दो साल पहले हुई थी लांच

79 / 100 SEO Score

बजाज आटो की लोकप्रिय 125 सीसी रेंज की पल्सर एन125 (Pulsar N125) के बंद होने की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के डीलरों ने इस बाइक का डिस्पैच बंद कर दिया है, जिससे इसके डिस्कंटीन्यू होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पल्सर एन125 (Pulsar N125) फिलहाल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचीबद्ध है।

बजाज के पोर्टफोलियो में पल्सर 125 रेंज सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में शामिल है। मई 2026 में कंपनी की कुल मासिक बिक्री में इस रेंज की करीब 32 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इस रेंज में पल्सर 125, पल्सर एन125 और पल्सर एनएस125 शामिल हैं। ऐसे में एन125 का डिस्पैच रुकने की खबर से बाजार में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इस मॉडल को पूरी तरह बंद करेगी या इसके स्थान पर अपडेटेड मॉडल उतारेगी।

अक्टूबर 2024 में Pulsar N125 हुई थी लांच

कंपनी ने पल्सर एन125 (Pulsar N125) को अक्टूबर 2024 में 95 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया था। यह 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी की स्पोर्टी बाइक थी, जिसका मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 125आर और होंडा सीबी125 हार्नेट जैसी बाइकों से था। लांच के समय बजाज ने घोषणा की थी कि कंपनी आने वाले समय में आठ नई मोटरसाइकिलें बाजार में उतारेगी।

स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफार्मेंस

बाइक में शार्प हेडलाइट, आकर्षक बॉडी पैनल, स्प्लिट सीट, अंडरबेली एग्जास्ट और कई रंगों के साथ स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए थे। इसका वजन 125 किलोग्राम है। कंपनी का दावा था कि यह 125 सीसी सेगमेंट में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सबसे तेजी से पकड़ने वाली बाइकों में शामिल है।

पल्सर एन125 (Pulsar N125) में 124.59 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 12 पीएस की पावर और 11 एनएम का टार्क देता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबाक्स मिलता है, जिससे बेहतर परफार्मेंस मिलती है।

ब्लूटूथ समेत कई फीचर्स

बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें काल एक्सेप्ट या रिजेक्ट, मिस्ड काल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन, फ्यूल लेवल और माइलेज जैसी जानकारियां मिलती हैं। इसके अलावा यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। अब कंपनी पल्सर एन125 (Pulsar N125) को अपडेटेड वर्जन में लाती है या उसकी जगह नया माडल पेश करती है, यह आने वाले समय में साफ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook