नौकरी

Jagdalpur Job Fair 2026 : 1595 पदों पर सीधी भर्ती, 13 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका

85 / 100 SEO Score

बस्तर संभाग के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं के लिए रोजगार (Jagdalpur Job Fair 2026) पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर के तत्वावधान में 7 जुलाई को संभाग स्तरीय महा-रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 13 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और कुल 1595 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कर निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होना होगा।

Jagdalpur Job Fair 2026 13 कंपनियां करेंगी 1595 पदों पर भर्ती

रोजगार मेले (Jagdalpur Job Fair 2026) में निजी क्षेत्र की 13 प्रमुख कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों के कुल 1595 पदों पर भर्ती करेंगी। चयन प्रक्रिया सीधे इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी।

10वीं से ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को मौका

भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर चयन (Jagdalpur Job Fair 2026) किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार 7 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कालेज, आड़ावाल, जगदलपुर में किया जाएगा। इसका उद्देश्य बस्तर संभाग के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर करियर का अवसर देना है।

मेले (Jagdalpur Job Fair 2026) में बीमा सखी, टेक्नीशियन, आफिस बाय, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनिंग आफिसर, लीगल एडवाइजर, वेल्डर, फायरमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, होम केयर टेकर, बेबी सिटर, रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकॉलर, कुक, वेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मैकेनिक सहित अनेक पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद और कार्य के अनुसार 7 हजार रुपये से 28 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

आनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा इंटरव्यू का मौका

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद ही अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा मोबाइल साथ लाना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मौके पर ही इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह रोजगार मेला बस्तर संभाग के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बड़ा अवसर साबित होगा। इससे स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के विकल्प मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook