छत्तीसगढ़

CG Patwari Suspend : सुशासन तिहार की शिकायत पर पटवारी निलंबित

84 / 100 SEO Score

सुशासन तिहार (CG Patwari Suspend) में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील के पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को निलंबित  कर दिया है। पटवारी निलंबन (CG Patwari Suspend) की कार्रवाई राजस्व कार्यों में लापरवाही, हल्के में अनुपस्थित रहने और आम लोगों के कार्य समय पर नहीं करने के आरोप सही पाए जाने के बाद की गई।

CG Patwari Suspend सुशासन तिहार में मिली थी शिकायत

20 मई को ग्राम पुजेरीपाली में आयोजित सुशासन तिहार (Sushasan Tihar) के दौरान ग्रामीणों ने पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत (CG Patwari Suspend) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वे अपने हल्के में नहीं रहते, फोन रिसीव नहीं करते और आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों का समय पर निराकरण नहीं करते।

दो नोटिस के बाद भी नहीं सुधरी कार्यशैली

जांच में सामने आया कि विभिन्न राजस्व कार्यों में लापरवाही को लेकर तहसीलदार सरिया द्वारा पटवारी (CG Patwari Suspend) को दो बार कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया था। इसके बावजूद कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और सौंपे गए नक्शा बटांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी समय पर पूरे नहीं किए गए।

बरमकेला तहसील कार्यालय बनाया गया मुख्यालय

जांच में आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (CG Patwari Suspend) कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) मिलेगा। साथ ही उनका मुख्यालय बरमकेला तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook