मौसम

Weather Alert  : अगले 3 घंटे बेहद भारी, रायपुर, रायगढ़ समेत 17 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश का अलर्ट

85 / 100 SEO Score

छत्तीसगढ़ में मानसून (Weather Alert) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को राज्य के 17 जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटे के दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

इन 17 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिले के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग (Weather Alert) ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।

अगले तीन घंटे रहें सतर्क Weather Alert

यह नाउकास्ट चेतावनी शुक्रवार सुबह 10:26 बजे जारी की गई है, जो दोपहर 1:26 बजे तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस अवधि में मौसम अचानक बदल सकता है और कई स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा आकाशीय बिजली चमकने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। वाहन चालकों को भी बारिश और तेज हवा के दौरान सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook