Weather Alert Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में अगले 3 घंटे भारी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान
Weather Alert Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रात 10 बजे तक के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ‘नाउकास्ट’ (तत्काल) अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के करीब 25 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने और वज्रपात होने की गंभीर आशंका है।
इन 25 जिलों में अंधड़ और वज्रपात का आरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र (Weather Alert Chhattisgarh) रायपुर द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम से तीव्र आंधी-तूफान (मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़) आने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही झमाझम बारिश होगी। इसके अलावा रायगढ़, कोरबा और कोरिया सहित कुछ अन्य इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन Weather Alert Chhattisgarh
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तेज अंधड़ के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और कमजोर कच्चे मकानों, दीवारों व झोपड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। उड़ने वाले मलबे और तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे गिरने से बिजली और पानी जैसी नगरपालिका सेवाएं ठप हो सकती हैं। साथ ही, सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण ट्रैफिक जाम लग सकता है और रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित होने की पूरी आशंका है।
मौसम विभाग की सख्त सलाह Weather Alert Chhattisgarh
खराब मौसम को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नागरिकों और विशेषकर किसानों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है-
खेती के काम बंद करें : खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत अपनी सभी गतिविधियों को निलंबित कर दें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर बांधें।
पेड़ों के नीचे न लें शरण : आकाशीय बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा बड़े पेड़ों, बिजली के टावरों, खंभों, इमारतों की छतों और जल निकायों (नदी-तालाब) के पास होता है। भूलकर भी इनके नीचे खड़े न हों।
वाहनों के अंदर रहें : यदि आप सफर कर रहे हैं और सुरक्षित इमारत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो गाड़ी को सड़क किनारे सुरक्षित रोक लें और खिड़की-दरवाजे बंद कर गाड़ी के अंदर ही रहें।
इलेक्ट्रानिक सामान करें अनप्लग : घरों के अंदर रहने के दौरान बिजली के उपकरणों को प्लग से निकाल दें और धातु की वस्तुओं, पानी के नलों व पाइपों को छूने से बचें।