Blog

Ketu Gochar 2026 : 30 मई से मघा नक्षत्र में केतु का गोचर, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Ketu Transit : ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी और अचानक बदलाव लाने वाला ग्रह माना जाता है। 30 मई 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 2 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। खासकर नौकरी, व्यापार, पैसों और मानसिक स्थिति को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

ज्योतिष के अनुसार केतु एक छाया ग्रह है, जो जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव और अस्थिरता पैदा करता है। कई बार इसका प्रभाव रिश्तों, करियर और फैसलों पर भी देखने को मिलता है। हालांकि यह समय लोगों को कई अहम सीख भी देकर जाता है।

कन्या राशि

केतु का मघा नक्षत्र में गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और ज्यादा सोचने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान अपनी वाणी पर खास नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। बातचीत के दौरान गलत शब्द विवाद की वजह बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को मेहनत का परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। 2 अगस्त तक किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय तनाव और उलझनों से भरा रह सकता है। मन में अनजानी चिंताएं बनी रह सकती हैं, जिससे काम में मन कम लगेगा। करीबी लोगों के साथ विवाद या बहस होने की संभावना भी है। ऐसे समय में शांत दिमाग से फैसले लेना जरूरी होगा।

केतु के प्रभाव से बचने के उपाय

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दौरान धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचें। भगवान शिव और गणेश जी की नियमित पूजा-अर्चना करने से मानसिक शांति मिल सकती है और नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button