शिक्षा

Chhattisgarh RTE Admission News : आरटीई की 6,398 सीटें खाली, तीसरे चरण में मिलेगा प्रवेश का अंतिम मौका

85 / 100 SEO Score

प्रदेश के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (Chhattisgarh RTE Admission News) अधिनियम के तहत प्रवेश की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। दूसरे चरण के बाद भी आरटीई की 6,398 सीटें रिक्त रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग अब तीसरे और अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 22 जुलाई से आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। पात्र बच्चों के पास निजी स्कूलों में प्रवेश पाने का यह अंतिम अवसर होगा।

 

यह भी पढ़ें : Aamakoni Bridge News : 30 साल पुरिया पुलिया बनी जानलेवा, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

छत्तीसगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए आरटीई (Chhattisgarh RTE Admission News) के तहत कुल 21,975 सीटें आरक्षित की गई हैं। पहले चरण की प्रक्रिया में 13,383 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिल चुका था। इसके बाद दूसरे चरण में भी सीटें भरने का प्रयास किया गया, लेकिन हजारों सीटें खाली रह गईं। विभाग अब तीसरे चरण के माध्यम से इन रिक्त सीटों को भरने की तैयारी में है।

22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 25 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरटीई (Chhattisgarh RTE Admission News) के तीसरे चरण में पालक 22 जुलाई से पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान नए आवेदन के साथ पहले किए गए आवेदनों में जरूरी संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : Dhan Ropai News : झमाझम बारिश से धान रोपाई तेज, डीएपी की किल्लत से किसान परेशान

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई से सात अगस्त तक नोडल प्राचार्य दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन करेंगे। इसके बाद 10 से 14 अगस्त के बीच ऑनलाइन लॉटरी और काउंसलिंग के माध्यम से चयनित बच्चों की सूची जारी की जाएगी। चयनित बच्चों को 17 से 25 अगस्त तक संबंधित निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। वहीं 20 से 27 अगस्त के बीच नोडल प्राचार्य आरटीई पोर्टल पर अंतिम प्रवेश की जानकारी दर्ज करेंगे।

नियमों में बदलाव से भी प्रभावित हुई प्रवेश संख्या

इस वर्ष आरटीई (Chhattisgarh RTE Admission News) प्रवेश नियमों में किए गए बदलाव का असर भी प्रवेश संख्या पर पड़ा है। पहले निजी स्कूलों में केजी-वन स्तर से आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाता था, लेकिन इस सत्र से केवल कक्षा पहली में प्रवेश का प्रावधान लागू किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Mahatari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 626.25 करोड़ रुपए

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नियमों में बदलाव के कारण आरटीई (Chhattisgarh RTE Admission News) सीटों के लिए पात्र बच्चों की संख्या प्रभावित हुई है। इस वर्ष आरटीई प्रवेश के लिए 38,349 आवेदन प्राप्त हुए थे। हालांकि उम्र सीमा, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में कमी या त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त कर दिए गए।

दस्तावेजों की जांच में अपात्र पाए गए आवेदनों के कारण सीटें खाली रह गईं। विभाग का प्रयास है कि अंतिम चरण में अधिक से अधिक पात्र बच्चों को प्रवेश दिलाकर आरटीई की आरक्षित सीटों का उपयोग किया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : CG IPS Transfer : 24 IPS अफसरों का तबादला, 12 जिलों के एसपी बदले, राजनांदगांव रेंज को मिला नया आईजी

आरटीई तीसरे चरण की समय-सारिणी Chhattisgarh RTE Admission News

22 जुलाई से 5 अगस्त: ऑनलाइन आवेदन और पूर्व आवेदन में संशोधन
25 जुलाई से 7 अगस्त: दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन
10 से 14 अगस्त: ऑनलाइन लॉटरी और आवंटन सूची जारी
17 से 25 अगस्त: चयनित बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश
20 से 27 अगस्त: आरटीई पोर्टल पर अंतिम प्रवेश प्रविष्टि दर्ज

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook