India-England T20 Series : इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले
India vs England : आयरलैंड दौरे के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें इंग्लैंड (India-England T20 Series) दौरे पर हैं। भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के तहत टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी आयोजित होगी। टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू पर भी क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर रहेगी।
वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं 36 साल पुराना रिकार्ड
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज (India-England T20 Series) के दौरान यदि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है, तो वे सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। डेब्यू करते ही वे भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल कर सकते हैं। आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पांच टी-20 मैचों का पूरा कार्यक्रम
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में रात 10:00 बजे खेला जाएगा।
दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शाम 7:00 बजे होगा।
तीसरा टी-20 मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में रात 10:00 बजे खेला जाएगा।
चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल में रात 10:00 बजे आयोजित होगा।
श्रृंखला का पांचवां और अंतिम टी-20 मैच 11 जुलाई को साउथैम्पटन के यूटिलिटा बाउल में शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।
टी-20 टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज (India-England T20 Series) के लिए भारतीय टी-20 टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को शामिल किया गया है।
वनडे टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ
टी-20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे और गुरनूर बराड़ को टीम में जगह दी गई है।