कारोबार

LPG Rate Hike : नया महीना, नई महंगाई ! कमर्शियल LPG सिलेंडरऔर छोटा सिलेंडर फिर महंगा

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

83 / 100 SEO Score

Commercial LPG Cylinder Price : जून महीने की पहली तारीख ही देश के आम व्यापारियों, होटल-रेस्तरां संचालकों और छोटे कारोबारियों के लिए महंगाई (LPG Rate Hike) का बड़ा झटका लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने सोमवार को एलपीजी सिलेंडरों की नई दरें जारी करते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹42 तक का भारी इजाफा कर दिया है।

इसके साथ ही, आम नागरिकों और छोटे दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के FTL सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़ा दिए गए हैं। राहत की एकमात्र बात यह है कि घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

महानगरों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर (LPG Rate Hike) की दरों में अलग-अलग महानगरों के अंदर अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 महंगा होकर अब 3,113.50 का हो गया है। वहीं, कोलकाता के व्यापारियों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है, जहाँ कीमतें 53.50 बढ़कर 3,255.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। यह बदलाव 1 जून से प्रभावी हो गया है, जिससे बाजार में रेस्तरां, ढाबा और कैटरिंग सर्विस का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है।

छोटे व्यापारियों पर भी दोहरी मार LPG Rate Hike

तेल कंपनियों ने केवल बड़े सिलेंडरों के दाम ही नहीं बढ़ाए, बल्कि रेहड़ी-पटरी वालों और अकेले रहने वाले नागरिकों के इस्तेमाल वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 का इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में यह छोटा सिलेंडर अब 821.50 की नई दर(LPG Rate Hike) पर मिलेगा। ईंधन और परिवहन की बढ़ती लागत से पहले से जूझ रहे छोटे कारोबारियों के लिए यह किसी दोहरी मार से कम नहीं है।

6 महीने में 1400 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

अगर चालू वर्ष 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो साल की शुरुआत से ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों (LPG Rate Hike) में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में जनवरी में जो व्यावसायिक सिलेंडर 1,691.50 का था, वह जून आते-आते 3,113.50 के पार जा चुका है।

साल 2026 में कब-कब लगी आग LPG Rate Hike

जनवरी: 1,691.50 (शुरुआती कीमत)

फरवरी: 49 की बढ़ोतरी

मार्च: 115 की बढ़ोतरी

अप्रैल: 195.50 की बढ़ोतरी

मई: प्रति सिलेंडर 993 की ऐतिहासिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी

1 जून: 42 की ताजा बढ़ोतरी

व्यापारिक संगठनों का कहना है कि पिछले छह महीनों में बार-बार कीमतों में हुए इस संशोधन से बाजार का पूरा ढांचा प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों ने सरकार से व्यावसायिक गैस की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook