CG Bus Ticket Price Hike : छत्तीसगढ़ में यात्रियों को लग सकता है झटका, बस किराया बढ़ाने पर जल्द होगा फैसला
Bus Fare Increase Chhattisgarh : बस संचालकों ने डीजल कीमतों के अनुसार किराया तय करने की मांग उठाई है। परिवहन विभाग ने नई दरों पर जल्द निर्णय के संकेत दिए हैं।
Chhattisgarh Bus Ticket Price : बस किराया वृद्धि (CG Bus Ticket Price Hike) को लेकर छत्तीसगढ़ में जल्द बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। परिवहन विभाग ने यात्री बस संचालकों के साथ विस्तृत बैठक कर किराया संशोधन, डीजल की बढ़ती कीमतों, यात्री सुरक्षा और परमिट नियमों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बस ऑपरेटरों ने लंबे समय से लंबित किराया वृद्धि की मांग को प्रमुखता से उठाया।
रायपुर। बस संचालकों ने बताया कि राज्य में पिछली बार वर्ष 2021 में किराया बढ़ाया गया था। इसके बाद डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे संचालन लागत काफी बढ़ गई है। संचालकों ने मांग की कि बस किराया दर (CG Bus Ticket Price Hike) को डीजल की कीमतों से जोड़ा जाए, ताकि ईंधन दरों में बदलाव होने पर किराया स्वतः कम या ज्यादा हो सके।
परिवहन विभाग ने कहा कि अन्य राज्यों में लागू किराया संरचना का अध्ययन किया जा रहा है और उसके आधार पर यात्री किराया संशोधन (CG Bus Ticket Price Hike) पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Misa Bandi Pension Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब इन्हें हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये
डीजल कीमतों से किराया जोड़ने की मांग
बैठक में बस संचालकों ने कहा कि लगातार बढ़ती परिचालन लागत के कारण मौजूदा किराया व्यवस्था व्यवहारिक नहीं रह गई है। इसलिए यात्री बस किराया (CG Bus Ticket Price Hike) को डीजल मूल्य से जोड़कर स्थायी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इससे यात्रियों और संचालकों दोनों के लिए पारदर्शी प्रणाली विकसित होगी।
बैठक में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (All India Tourist Permit) के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठा। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि पर्यटक परमिट वाली बसों का उपयोग नियमित यात्री सेवा के रूप में किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
विभाग ने निर्देश दिया कि प्रत्येक स्टेज कैरिज बस में 25 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए न्यूनतम तीन सीटें आरक्षित करना और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
परिवहन विभाग ने बस संचालकों को अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास, प्राथमिक उपचार पेटी, फायर डिटेक्शन सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरण कार्यशील रखने के निर्देश दिए। विभाग ने कहा कि यात्री सुरक्षा व्यवस्था (CG Bus Ticket Price Hike) के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि परमिट शर्तों, सुरक्षा मानकों और मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन जब्ती, फिटनेस निलंबन, लाइसेंस निरस्तीकरण और जुर्माना जैसी कार्रवाई शामिल हो सकती है।
CG Bus Ticket Price Hike किराया बढ़ाने पर जल्द निर्णय संभव
छत्तीसगढ़ में बस संचालकों ने बढ़ती डीजल कीमतों के मद्देनजर किराया बढ़ाने की मांग उठाई है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में बैठक कर अन्य राज्यों की दरों का अध्ययन करने के बाद जल्द निर्णय लेने की बात कही है। बस ऑपरेटरों ने किराया व्यवस्था को डीजल की कीमतों से जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। वहीं परिवहन विभाग ने यात्री सुरक्षा, महिला आरक्षण और परमिट नियमों के पालन को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें : Misa Bandi Pension Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब इन्हें हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये