Blog

Summer Special: भीषण गर्मी में खुद को रखना है ठंडा तो जरूर ट्राई करें ये देसी ड्रिंक्स, लू से भी मिलेगा बचाव

Summer Drinks : उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज गर्मी की वजह से लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में 24 साल के युवक को भर्ती कराया गया, जिसे अत्यधिक गर्मी के कारण 105 डिग्री तक बुखार हो गया।

ऐसे में जरा सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी तेजी से होने लगती है, इसलिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। महंगे कोल्ड ड्रिंक्स की जगह देसी और पारंपरिक ड्रिंक्स शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ लू से बचाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

आम पन्ना और सत्तू का शरबत

गर्मियों में कच्चे आम से बना आम पन्ना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें काला नमक, पुदीना और भुना जीरा मिलाने से इसका स्वाद बढ़ने के साथ शरीर को ठंडक भी मिलती है। यह लू से बचाने में मदद करता है। वहीं सत्तू का शरबत भी गर्मियों के लिए बेहतरीन देसी ड्रिंक माना जाता है। ठंडे पानी में सत्तू, नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से शरीर लंबे समय तक तरोताजा बना रहता है।

छाछ, बेल का शरबत और नींबू पानी भी असरदार

दही से बनी छाछ शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन में भी मदद करती है। वहीं बेल का शरबत शरीर की गर्मी को शांत करने में काफी कारगर माना जाता है। इसके अलावा पुदीना और नींबू से बना नींबू पानी भी गर्मियों में राहत देता है। यह शरीर में पानी और जरूरी नमक का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button