शिक्षा

CG Teacher News : पढ़ाई छोड़ मोबाइल चलाने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, सख्त निर्देश जारी

84 / 100 SEO Score

शिक्षा विभाग (CG Teacher News) की समीक्षा बैठक में रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल फोन या अन्य गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में समय बिताता है, तो अभिभावक (Parents) इसकी शिकायत सीधे कलेक्टर या जिला पंचायत के सीईओ से करें। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने कहा कि सरकारी स्कूलों (CG Teacher News)  का उद्देश्य केवल कक्षाएं लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने सभी शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समय पर कक्षाओं का संचालन और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बीईओ और प्राचार्यों की भी तय होगी जवाबदेही

कलेक्टर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने और कक्षाओं में जाकर पढ़ाई का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। यदि किसी विद्यालय में लगातार शिकायतें (CG Teacher News)  मिलती हैं या पढ़ाई का स्तर कमजोर पाया जाता है तो संबंधित शिक्षक के साथ प्राचार्य, संकुल समन्वयक और बीईओ की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के निर्देश

बैठक में नए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने, एकल शिक्षक (CG Teacher News)  वाले विद्यालयों की व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण, जर्जर स्कूल भवनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और प्रत्येक विकासखंड में मॉडल स्कूल विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही निजी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook