छत्तीसगढ़

CG Tehsildar Notice : 8 तहसीलदारों को कलेक्टर का नोटिस, किसान पंजीयन में लापरवाही पर मांगा जवाब

84 / 100 SEO Score

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर (CG Tehsildar Notice) एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने जिले के 8 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। राजस्व कार्य (Revenue Work), एग्रीस्टेक पोर्टल (Agristack Portal) में धान खरीदी से जुड़े किसान पंजीयन और समय-सीमा (टीएल) बैठक में सौंपे गए कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। सभी अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG Tehsildar Notice राजस्व कार्यों में धीमी प्रगति पर कार्रवाई

कलेक्टर ने बटांकन, नक्शा विहीन गांवों का सत्यापन, वन ग्राम से राजस्व ग्राम घोषित क्षेत्रों का नक्शा निर्माण एवं अपडेट तथा भू-अभिलेख सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य (Revenue Work) समय पर पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताई। समीक्षा में कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित तहसीलदारों को नोटिस (CG Tehsildar Notice)  जारी किया गया।

इन 8 तहसीलदारों को मिला कारण बताओ नोटिस

कार्रवाई की जद में उप तहसील कोसीर के तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, सारंगढ़ के खोमन लाल ध्रुव एवं नंदकिशोर सिन्हा, सरसीवा के मोहन साहू, भटगांव की नीलिमा अग्रवाल, बरमकेला के पुष्पेंद्र राज, बिलाईगढ़ के कमलेश सिदार और सरिया की कोमल साहू शामिल हैं। सभी अधिकारियों से तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण (CG Tehsildar Notice)  प्रस्तुत करने को कहा गया है।

किसान पंजीयन और टीएल कार्यों की भी होगी समीक्षा

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि एग्रीस्टेक पोर्टल (Agristack Portal) पर किसान पंजीयन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण और टीएल बैठक में सौंपे गए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा (CG Tehsildar Notice)  में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Search
Contact
Wtsp group
Facebook