Blog

Hyundai Creta Third Generation : मिड-साइज SUV मार्केट में तहलका मचाने आ रही है नई क्रेटा…

Next-Gen Hyundai Creta : क्या भारतीय सड़कों पर राज करने वाली मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट (Hyundai Creta Third Generation) के बेताप बादशाह का सिंहासन डोलने वाला है? या फिर कंपनी कुछ ऐसा लेकर आ रही है जो टाटा और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों के होश उड़ा देगा? जी हां, कार लवर्स की धड़कनों को बढ़ाने वाली एक बेहद आक्रामक और सनसनीखेज खबर ऑटोमोबाइल जगत से सामने आई है।

हुंडई अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ‘क्रेटा’ (Hyundai Creta Third Generation) के बिल्कुल नए और हाईटेक थर्ड जनरेशन अवतार पर काम कर रही है। इस नई कार को सड़कों पर भारी कैमोफ्लाज (कवर) के साथ टेस्ट करते हुए स्पाट किया गया है। लेकिन इस बार का सस्पेंस सिर्फ कार के बाहरी लुक तक सीमित नहीं है, बल्कि टेस्टिंग के दौरान कार के अंदर का एक ऐसा धांसू और सबसे सीक्रेट फीचर कैमरे में कैद हो गया है, जिसने ऑटो एक्सपर्ट्स के बीच खलबली मचा दी है।

सड़कों पर दौड़ते हुए टेस्ट म्यूल को देखकर यह साफ हो चुका है कि हुंडई इस बार केवल छोटा-मोटा कास्मेटिक बदलाव नहीं कर रही है, बल्कि वह एक पूरी तरह से नई एडवांस सॉफ्टवेयर व्हीकल तैयार कर रही है। इस अपकमिंग कार का न सिर्फ एक्सटीरियर आक्रामक और पूरी तरह नया होगा, बल्कि इसका इंटीरियर भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। लेटेस्ट स्पाई शाट्स में कार के केबिन की जो तस्वीरें लीक हुई हैं, तहां एक बहुत बड़ी सेंट्रल स्क्रीन साफ नजर आ रही है। इस लीक से यह पूरी तरह कन्फर्म हो गया है कि इस नई कार में हुंडई का सबसे लेटेस्ट और एडवांस्ड प्लीओस कनेक्ट सिस्टम देखने को मिलने वाला है, जो इस बजट की कारों में पहली बार दिया जा रहा है।

केबिन में दिखेगी लग्जरी सेडान वाली झलक

मौजूदा क्रेटा (Hyundai Creta Third Generation) में अभी 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटल डिस्प्ले मिलता है, जो अब पुराना लगने लगा है। हुंडई ने मई 2026 की शुरुआत में ही अपने इस नए प्लीओस कनेक्ट सिस्टम को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने अनवील किया था। अब कंपनी इस पूरे प्रीमियम सिस्टम को अपनी इस नई जनरेशन कार में डालने जा रही है। इस कनेक्टेड माडल (Next-Gen Hyundai Creta) की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें एक बेहद विशाल और स्मूथ टचस्क्रीन के साथ एक बेहद पतला, स्लीक ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो कार के डैशबोर्ड को किसी लग्जरी स्पेसशिप जैसा लुक देता है।

हुंडई का यह फ्लैगशिप सिस्टम सबसे पहले कंपनी की बेहद महंगी और आलीशान सेडान कार ‘ग्रोंड्योर’ में दिया जाने वाला है, जहाँ यह 17-इंच के विशाल स्क्रीन के साथ आता है। हालांकि, क्रेटा के केबिन के हिसाब से इस स्क्रीन का साइज थोड़ा कस्टमाइज किया जा सकता है। कंपनी का मानना है कि यह सिस्टम न केवल ज्यादा स्मार्ट और रिस्पॉन्सिव है, बल्कि ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर के डिस्ट्रैक्शन (ध्यान भटकने) को भी बहुत कम करता है। इसके साथ ही, इस एडवांस कार में ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट्स की सुविधा मिलेगी, जिससे कार का सॉफ्टवेयर घर बैठे ही हमेशा अप-टू-डेट रहेगा।

किआ सेल्टॉस वाले प्लेटफार्म पर होगी तैयार

इस नई कार का मुकाबला केवल फीचर्स के दम पर नहीं, बल्कि इसकी मजबूती और साइज के दम पर भी होने वाला है। हुंडई की यह नई जनरेशन कार अब के3 (K3) (Hyundai Creta Third Generation) प्लेटफार्म पर तैयार की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी मजबूत प्लेटफार्म पर सेकंड जनरेशन किआ सेल्टॉस को भी तैयार किया गया है। इसका सीधा और साफ मतलब यह है कि आने वाली यह कार साइज और डायमेंशन के मामले में मौजूदा क्रेटा से काफी बड़ी और ज्यादा मस्कुलर होने वाली है, जिससे केबिन के अंदर अब पहले से कहीं ज्यादा लेगरूम और बूट स्पेस मिलेगा।

सिर्फ साइज ही नहीं, बल्कि सुरक्षा (सेफ्टी) के मामले में भी यह नया माडल (Next-Gen Hyundai Creta) पहले से कहीं ज्यादा कड़क और सुरक्षित होगा। हालांकि, कार के रिलायबल इंजन आप्शंस में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसमें पहले की तरह ही 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का दमदार डीजल इंजन और रफ्तार के शौकीनों के लिए 1.5-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आएंगे।

यहां सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि हुंडई एक बेहद माइलेज-फ्रेंडली 1.5-लीटर के हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी तेजी से काम कर रही है, जिसे बाद में इस कार में पेश किया जाएगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर के पंडितों का मानना है कि इस आक्रामक बदलाव के बाद टाटा और महिंद्रा की एसयूवी गाड़ियों को बाजार में कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button